BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
दो युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, केस दर्ज
लोअर बाजार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ गैंग रेप हुआ है। पीड़िता के परिजनों ने 11 नवंबर को लोअर बाजार थाने में अरमान व सरफराज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों आरोपी अरगोड़ा के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
प्राथमिकी के अनुसार, एक आरोपी की पहचान नाबालिग से थी। उसने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फांसाया, फिर अपने दोस्त के साथ उसे एक कमरे में ले गया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें