सांसद निशिकांत की पत्नी को हाईकोर्ट से राहत, पीड़क कार्रवाई पर लगाई रोक
गाेड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गाैतम काे झारखंड हाईकाेर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकाेर्ट ने उनके खिलाफ किसी तरह की पीड़क कार्रवाई पर राेक लगाते हुए तीन सप्ताह में सरकार से जवाब मांगा है। गुरुवार काे याचिका पर सुनवाई के दाैरान जस्टिस आनंद सेन की काेर्ट ने कहा कि अगर अनामिका गाैतम जांच में सहयाेग नहीं करती हैं ताे पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने को स्वतंत्र है।
इस पर बचाव पक्ष के वकील दिवाकर उपाध्याय ने काेर्ट काे बताया कि अनामिका गाैतम पर लगाए गए सभी आराेप निराधार हैं। उन्हाेंने देवघर में जमीन खरीद में काेई गड़बड़ी नहीं की है। न ही सरकार काे राजस्व का नुकसान हुआ है। इसलिए प्राथमिकी रद्द की जाए।
दाेनाें पक्षाें काे सुनने के बाद काेर्ट ने पीड़क कार्रवाई पर राेक लगा दी। देवघर के विष्णुकांत झा ने अनामिका गाैतम पर कम कीमत देकर जमीन खरीदने का केस दर्ज कराया है। आराेप है कि कम कीमत में जमीन खरीदने से सरकार काे राजस्व का बड़ा नुकसान हुआ है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें