रांची एयरपोर्ट से पांच और विमानाें की उड़ान काे मंजूरी, अब यहां से 17 फ्लाइट - AKB NEWS

रांची एयरपोर्ट से पांच और विमानाें की उड़ान काे मंजूरी, अब यहां से 17 फ्लाइट

झारखंड सरकार ने रांची एयरपाेर्ट से पांच और विमानाें के परिचालन की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही अब रांची से राेजाना 17 विमान उड़ान भरेगा। अभी यहां से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद और काेलकाता के लिए 12 विमान सेवाएं हैं। काेराेनाकाल में राज्य सरकार ने रांची से सिर्फ 10 विमान सेवाएं ही चलाने की अनुमति दी थी।

पर्व-त्याेहार और यात्रियाें की लगातार बढ़ती संख्या के कारण रांची एयरपाेर्ट अथाॅरिटी को सरकार ने मंजूरी दे दी। इसी बीच रांची एयरपाेर्ट से 16 नवंबर से 15 जनवरी तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक विमानाें के परिचालन पर राेक लगा दी गई है। यहां रनवे री-कारपेटिंग का काम हाेना है। यह काम दिन में ही हाे सकता है।

एयर इंडिया ने विमानों का बदला समय

एयर इंडिया ने पहले ही अपने विमान सेवाओं के समय में बदलाव कर है। एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से शाम 5:20 बजे उड़ान भरेगी और रात 7:05 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से शाम 7:45 बजे उड़ान भरकर रात 9:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह व्यवस्था 16 नवंबर से लागू हाेगी।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads