गाइडलाइन को लेकर शहरवासियों में आक्रोश, छठ के आदेश को बदलने की तैयारी में झारखंड राज्य सरकार
कोविड के साएं में छठ पूजा के लिए अपनी गाइडलाइन में संशोधन की तैयारी झारखंड सरकार कर रही है। नई गाइडलाइन मंगलवार तक जारी करने की उम्मीद है। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन में नदी घाट, तालाब घाट, लेक व अन्य स्थानों पर सार्वजनिक रूप से अर्घ्य देने पर रोक लगा गाइडलाइन जारी की है। झारखंड सरकार की इस गाइड लाइन में बदलाव की मांग राज्य के सभी राजनीतिक दल व सामाजिक-धार्मिक संगठन कर रहे हैं। आम जनता के साथ यूपीए के साथ विपक्षी एनडीए के नेता महापर्व छठ के आयोजन के लिए जारी गाइडलाइन में संशोधन की मांग कर सीएम से कर रहे हैं।
राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठन की ओर मांग के बाद सरकार दबाव में है। रांची में पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारी ने कहा-सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को इस संबंध में पहल करने का आदेश दिया है। मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. अमिताभ कौशल नए सिरे से गाइडलाइन बनाने में जुटे हैं। संशोधित गाइडलाइन मंगलवार को जारी होने की उम्मीद है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें