प्रशासन की दाेहरी नीति- धनतेरस पर दुकानों में भीड़ हाेने पर सील, रजिस्ट्री आॅफिस में गाइडलाइन का पालन क्यों नहीं? - AKB NEWS

प्रशासन की दाेहरी नीति- धनतेरस पर दुकानों में भीड़ हाेने पर सील, रजिस्ट्री आॅफिस में गाइडलाइन का पालन क्यों नहीं?

धनतेरस को लेकर बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। दुकानों-मॉलों में रोजाना हजारों खरीदार पहुंच रहे हैं। प्रशासन लगातार ऐसी दुकानों की जांच कर रहा है। सदर मजिस्ट्रेट शशि नीलिमा डुंगडुंग ने मंगलवार को दुकानों का निरीक्षण किया। विभिन्न इलाकों के 15 दुकानों की जांच की गई, जिसमें पांच दुकानों को नोटिस देकर सील कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहक भी परेशान हैं।

दूसरी ओर, जिले के कई सरकारी कार्यालयों में लग रही भीड़ और सार्वजनिक वाहनों में रोजाना काेविड-19 गाइडलाइन के टूटने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी आंखों बंद कर ली है। इसका उदाहरण देखना है तो जिले के रजिस्ट्री ऑफिस में चले जाइए या बस स्टैंड या अन्य स्टैंड से खुलने वाले ऑटाे में बैठ जाइए। निबंधन कार्यालयों में धनतेरस से पहले जमीन-फ्लैट खरीदने वालों की रिकार्ड भीड़ उमड़ रही है। मनाही के बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऑटाे में जितनी सीट उतने यात्रियों को बैठाने की छूट दी गई है। यानी पांच सीटर ऑटाे में पांच लोग ही बैठ सकते हैं। पर, 10 से 12 यात्रियों को भेड़-बकरी की तरह ठूंस कर ले जा रहे हैं।

साेशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हाेने पर आज से कार्रवाई

निबंधन कार्यालय में निर्देश के बावजूद लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। नेटवर्क की समस्या की वजह से सोमवार को कई लोगों के डीड की रजिस्ट्री नहीं हुई थी। इसलिए, भीड़ अधिक हा़े गई। बुधवार से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर कार्रवाई हाेगी।
-अविनाश कुमार, जिला सब रजिस्ट्रार




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads