BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
विवि व महाविद्यालय कर्मचारी संघ ने सिंडिकेट सदस्य को सौंपा ज्ञापन
झारखंड विश्वविद्यालय और महाविद्यालय कर्मचारी संघ व कोल्हान विश्वविद्यालय वोकेशनल टीचर संघ ने रविवार काे सिंडिकेट सदस्य राजेश कुमार शुक्ल से उनके निवास पर भेंट की और अपनी समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने विवि और महाविद्यालय के कर्मचारियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
वहीं, केयू वोकेशनल टीचर्स संघ ने भी दूसरे विश्वविद्यालय में मिल रही सुविधा को कोल्हान में भी लागू कराने की मांग की। शुक्ल ने दोनों प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि 10 नवंबर को होने वाली सिंडिकेट की बैठक में विस्तार से इस पर चर्चा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने राजेश शुक्ल को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें