आरका जैन यूनिवर्सिटी में बीसीए सत्र 2021 के छात्रों के लिए किया ओरिएंटेशन प्रोग्राम
अारका जैन विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर सांइस एंड आईटी विभाग की ओर से 2021 बैच के लिए छह दिनों का एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयाेजन किया गया है। यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक निर्धारित है। सत्र का पहला दिन बिने स्नेही (सीनियर अधिकारी,तवांट टेक्नोलॉजी, बेंगलुरू) की उपस्थिति में हुआ। विशिष्ट अतिथि डॉ. एसके सिंह (एक्स चीफ,एसएंटी आई टाटा स्टील लिमिटेड) थे। पहले दिन के मुख्य वक्ता अरविंद कुमार पांडेय(हेड ऑफ डिपार्टमेंट ) कम्प्यूटर साइंस थे।
मौके पर कुलपति डॉ. एसएस रजी, निदेशक अमित श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार जसवीर धनजल, डॉ. अंगद तिवारी (डीन छात्र कल्याण) थे। ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आरंभ सरस्वती वंदना से की गई। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कराया। विद्यार्थियों को मोटिवेशनल वीडियो दिखा कर प्रेरित किया गया।
विद्यार्थियों को बीसीए और एमसीए के पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर विवि के विकास के अवसरों की स्पष्ट तस्वीर प्राप्त करने में मदद करने के लिए पूर्व छात्रों को शामिल किया जाएगा। छात्रों को ऑनलाइन सत्र के माध्यम से एक-दूसरे को जानने का मौका मिलेगा। इसके बाद टेक्निकल क्विज, प्रबंधन खेल होंगी।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें