होटल में परिवार मना रहा था पार्टी घर से 18 लाख के आभूषण चोरी, जाकिरनगर बामनगोड़ा चौक के हैदर इंकलाब ने थाने में की शिकायत - AKB NEWS

होटल में परिवार मना रहा था पार्टी घर से 18 लाख के आभूषण चोरी, जाकिरनगर बामनगोड़ा चौक के हैदर इंकलाब ने थाने में की शिकायत

आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड में जाकिरनगर बामनगोड़ा चौक निवासी हैदर इंकलाब के घर से नकद 50 हजार रुपए समेत लगभग 18 लाख के जेवर व अन्य सामान की चोरी हाे गई। चोर छत पर लगी ग्रिल का रॉड काटकर रस्सी के सहारे नीचे उतरे। रॉड काटने वाली जगह देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी बच्चे को नीचे उतारकर घटना को अंजाम दिया गया।

छानबीन के क्रम में छत पर हेक्सोब्लेड व कमरे में हैमर समेत अन्य सामान पुलिस ने जब्त किया। घटना के समय परिवार के लोग साकची केनेलाइट होटल में बर्थडे पार्टी मनाने गए थे। शाम पौने छह बजे घर लौटने पर मेनगेट खोलकर अंदर घुसे तो घटना की जानकारी हुई। चोर घर के पीछे खाली मैदान वाले रास्ते से छत पर गए और फिर ग्रिल का रॉड काटकर अंदर घुसे। .

पीड़ित ने कहा-घर के पास गंजेड़ियों का लगा रहता है जमावड़ा

वारदात के लिए खिड़की से आए थे बदमाश

खबर मिलने पर आजादनगर थाना की पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। इधर, पुलिस को लिखित शिकायत में हैदर इंकलाब ने बताया कि चोर उनके घर से नकद 50 हजार रुपए, पांच लैपटॉप, चार मोबाइल, दो टैब, सोने का ब्रेसलेट 20 ग्राम का, सोने का कान का 10-10 ग्राम का झुमका, डायमंड के तीन रिंग, सोने की चेन समेत अन्य कई जेवर ले गए। वॉलेट जिसमें बैंक का एटीएम कार्ड, पेन कार्ड और पासपोर्ट भी था वे भी साथ ले गए। परिवार के लोगों ने बताया कि घर के आसपास गंजेड़ियों का अड्डा लगा रहता है। चोर कमरे का अलमीरा, बॉक्स पलंग समेत अन्य सामान को खंगाल कर जेवर लेकर चले गए। घर में जेवर का खाली डब्बा व कपड़े बिखरे हुए थे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads