जुस्काे के डंपिंग साइट पर लगी आग बनी आफत, साेनारी-कदमा समेत कई क्षेत्राें में फैल रहा, प्रदूषण से आसपास के क्षेत्राें के लोगों का जीना मुश्किल - AKB NEWS

जुस्काे के डंपिंग साइट पर लगी आग बनी आफत, साेनारी-कदमा समेत कई क्षेत्राें में फैल रहा, प्रदूषण से आसपास के क्षेत्राें के लोगों का जीना मुश्किल

साेनारी दाेमुहानी स्थित जुस्काे के डंपिंग साइट में पिछले एक सप्ताह से आग लगी हुई है। आग लगने से उठ रहे धुआं, साेनारी-कदमा समेत कई क्षेत्राें में फैल रहा है। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। जिससे आसपास के क्षेत्राें के लोगों का जीना दूभर हो गया है। आग पर काबू पाने के लिए जुस्काे की ओर से काेई कदम नहीं उठाया जा रहा है। कहने काे ताे यह शहर देश के टाॅप टेन स्वच्छ शहराें में शामिल है, लेकिन अभी तक सही से कोई नई डंपिंग साइट विकसित नहीं हो पाई है। यही वजह है कि पुरानी डंपिंग साइट के सहारे काम चला रहा है, जहां पर कूड़ा-कचरा प्रबंधन के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है।

धुएं की वजह से बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर

कचरे फेंके जाने व उसमें आग लगा देने से हवा में धूल व धुंआ प्रदूषण के स्तर को कई गुना बढ़ा दे रहा है। कूड़ा जलाने से होने वाले पॉल्यूशन को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं, बावजूद शहर में इस तरह का काम हो रहा है, और जुस्को तथा जेएनएसी मूकदर्शक बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार, कचरे के धुआं से बचाव के लिए सामान्य सर्जिकल मास्क किसी काम के नहीं हैं। ये छोटे आकार के कणों को सांस की नली में जाने से नहीं रोक पाते।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads