नगर निगम गठन का मामला, सरकार और टाटा स्टील के बीच रांची में बैठक आज सरयू-बन्ना को नहीं बुलाया - AKB NEWS

नगर निगम गठन का मामला, सरकार और टाटा स्टील के बीच रांची में बैठक आज सरयू-बन्ना को नहीं बुलाया

झारखंड सरकार ने जमशेदपुर में नगर निगम या औद्योगिक नगर गठन के मुद्दे पर सोमवार को रांची में बैठक बुलाई है। इसमें मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे टाटा स्टील के अधिकारियों के साथ मंत्रणा करेंगे। बैठक में पूर्वी सिंहभूम के डीसी सूरज कुमार, एडीसी व जुस्को के अधिकारी भी शरीक होंगे।

लेकिन स्थानीय जन प्रतिनिधि और मंत्री बन्ना गुप्ता तथा इस मुद्दे काे सरकार के समक्ष उठाते रहने वाले विधायक सरयू राय काे बैठक में नहीं बुलाया गया है। सरयू राय अभी विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए बिहार गए हैं। उन्हाेंने कहा- सरकार पूछे या नहीं, जनप्रतिनिधि के नाते वे जनता के हक के लिए आवाज उठाते रहेंगे। बैठक के मद्देनजर वे साेमवार काे रांची लाैट आएंगे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads