स्पीकर बोले-सभी बच्चों को अपनी पूर्ण क्षमता प्राप्त करने का अवसर मिलना चाहिए - AKB NEWS

स्पीकर बोले-सभी बच्चों को अपनी पूर्ण क्षमता प्राप्त करने का अवसर मिलना चाहिए

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि मुझे दुनिया भर के उन प्रयासों से खुद को जोड़ने में गर्व है, जो आज बच्चों की समस्याओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ, रक्षा, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं जलवायु परिवर्तन के हल के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने बाल अधिकार सम्मेलन की 31वीं वर्षगांठ पर अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष विश्व बाल दिवस पर बाल अधिकारों के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता जताने के लिए दुनिया भर की महत्वपूर्ण इमारतों एवं कार्यालयों को नीले रंग से रोशन किया जाता है।

यह बाल अधिकार के महत्व को रेखांकित करने तथा बच्चों के मुद्दों के प्रति एकजुटता दिखाने का एक अवसर होता है। झारखंड विधानसभा 20 नवंबर तक यानी राष्ट्रीय बाल दिवस बाल दिवस तक नीले रंग में रोशन रहेगा। स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि सभी बच्चे अपने लिए बेहतर भविष्य का सपना देखते हैं।

झारखंड के सभी क्षेत्रों के बच्चों एवं युवाओं से उन्होंने मुलाकात की है, जो अपने लिए बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और तरक्की की आकांक्षा रखते हैं। सभी बच्चों को अपनी पूर्ण क्षमता को प्राप्त करने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के मुद्दों के प्रति सहयोग करके प्रसन्नता हो रही है, क्योंकि ये बच्चे अपने जीवन में परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads