निरसा में सड़क पार करते समय कार की टक्कर से ईसीएलकर्मी की माैत, बाइक पर पीछे बैठे काेयलाकर्मी अाैर कार में सवार एक ही परिवार की तीन महिलाएं जख्मी
निरसा थाना क्षेत्र के हाथबाड़ी में साेमवार की दाेपहर जीटी राेड काे पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आ जाने से बाइकसवार ईसीएल कर्मी नरेंद्र कुमार चक्रवर्ती (58) की माैत हाे गई। वे निरसा के हरियाजाम कॉलोनी के रहनेवाले थे। उनके साथ बाइक पर सवार सहकर्मी काजी नजरुल इस्लाम हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं, बाइक काे धक्का मारने के बाद अनियंत्रित कर सड़क से उतरकर 5 फीट नीचे झाड़ियों में जाकर फंस गई। स्थानीय लोगाें और पुलिस ने कार पर सवार लाेगाें काे निकाला और इलाज के लिए निरसा पीएचसी पहुंचाया।
नरेंद्र तीन भाइयाें में सबसे छाेटे थे। बड़े भाई निपेन की पहले ही माैत हाे चुकी है। मंझले भाई नरेन चक्रवर्ती हाल ही में ईसीएल से रिटायर हुए हैं। नरेंद्र के घर में पत्नी माना चक्रवर्ती और बेटा सोमनाथ चक्रवर्ती हैं। परिजनाें का राे-राेकर बुरा हाल है। पूर्व विधायक अरुप चटर्जी के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने ईसीएल प्रबंधन के साथ बात कर देर रात नरेंद्र के बेटे काे अनुकंपा के आधार पर नियोजन दिलवाया।
कार की टक्कर से उछलकर दूर जा गिरे दाेनाें बाइक सवार
नरेंद्र कुमार चक्रवर्ती हरियाजाम कोलियरी के कुहूका गांव स्थित वीटी पंप के इंचार्ज थे। दाेपहर में वे बाइक (जेएच 10 एएच 7050) से काजी नजरुल के साथ हरियाजाम कोलियरी के केवी सेक्शन के लिए निकले थे। हाथबाड़ी में जीटी राेड की एक लेन पार करने के बाद जैसे ही दूसरी लेन में पहुंचे, धनबाद की तरफ से अा रही कार (डब्ल्यूबी 40 एएन 8413) ने बाइक काे जोरदार टक्कर मार दी। दाेनाें बाइकसवार उछलकर दूर जा गिरे। नरेंद्र की वहीं मौत हो गई और नजरुल जख्मी हाे गए।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें