भाषण और ओपन क्विज प्रतियाेगिता में पंकज साव विजेता व कौशिक माहापात्र बने उपविजेता
गुरुवार काे घाटशिला काॅलेज में एनएसएस इकाई की ओर से संविधान दिवस के अवसर पर “Eजाद भारत के सपने कितने हुए पूरे’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता और “संविधान निर्माण की प्रक्रिया’ विषय पर ओपन क्विज का आयाेजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के प्राेग्राम |फिसर प्रो. इंदल पासवान ने किया। प्राेफेसर इंचार्ज डाॅ पी के गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम के अायाेजन व उनमें भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्हाेंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमाें की आवश्यकता है। इससे विद्यार्थियाें का बाैद्धिक स्तर बढ़ता है।
साथ ही प्राेफेसर इंचार्ज ने प्रत्येक महीने ऐसे कार्यक्रम करने का विद्यार्थियों को भरोसा दिया।
इस कार्यक्रम में 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस अवसर पर आयाेजित भाषण प्रतियोगिता के विजेता बने स्नातक सेम-6 के राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र पंकज कुमार साव।
वहीं क्विज प्रतियोगिता में पंकज कुमार साव विजेता और कौशिक माहापात्र उपविजेता बने। दोनों विजेताओं को काॅलेज की ओर से प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर रघुनाथ मुर्मू, दीपक टोप्पो, सूर्या टुडू, लक्ष्मी कांत करमकार, संजय मार्डी, बिष्णु कालिंदी, बबलू मुर्मू, सुपाई सोरेन, कृष्णा मूर्ति, हीरालाल सीट आदि लोग उपस्थित थे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें