अपनों ने ठुकराया, बालिका गृह बना सहारा, बच्ची को जन्म दिया
पलामू की एक नाबालिग लड़की ने बुधवार को बालिका सुधार गृह में एक बच्ची को जन्म दिया है। जानकारी मिलने के बाद बाल संरक्षण विभाग द्वारा जच्चा बच्चा दोनों को पलामू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है। जहां जच्चा व बच्चा दोनों का इलाज चल रहा है। एक्शन ऐड एसोसिएशन के जिला समन्वयक उमेश कुमार ने प्रसूता के लिए रक्तदान किया है। बताया जाता है कि इसी वर्ष के मई से नाबालिग लड़की बालिका गृह में रह रही है। पंडवा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की का वर्ष 2019 के दिसम्बर में अपहरण कर लिया गया था।
इसके बाद किशोरी के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने पांच माह बाद किशोरी को बरामद करते हुए एक युवक को भी गिरफ्तार किया था।अपहरण का आरोपी युवक पॉस्को एक्ट में पलामू सेंट्रल जेल में बंद है। उस वक्त भी अपहरण के आरोपी युवक के परिजनों ने लड़की से शादी करने की बात संबंधित थाना में कही थी,लेकिन नाबालिग होने के कारण शादी नहीं हो पाई थी।
ज़िला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि पंडवा थाना पुलिस द्वारा लड़की को बरामद कर लाने के बाद परिवार वाले उसे घर में रखने के लिए तैयार नहीं हुए।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें