टुंडी में दाे हाथियाें ने मचाया उत्पात, धान की फसल रौंदी - AKB NEWS

टुंडी में दाे हाथियाें ने मचाया उत्पात, धान की फसल रौंदी

झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने शनिवार की देर रात्रि टुंडी के उप प्रमुख भवानी देवी के गांव मनियाडीह थाना क्षेत्र के परासबनी गांव में जमकर उत्पात मचाया। दोनों हाथियों ने सुखदेव महतो, वासुदेव महतो सहित कई किसानों के खलिहान में धान की फसल काे नष्ट कर दिया।

बाद में सभी ग्रामीणों ने मिलकर मशाल जला हाथियों को खदेड़ा। रविवार के दिनभर दोनों हाथी परासबनी के सामने वाले जंगल में ही थे। इसकी सूचना उप प्रमुख ने वन विभाग को दी गई है। माैके पर हाथी को भगाने में टुंडी उप प्रमुख के पति सह सांसद प्रतिनिधि मंगल महतो, जयलाल महतो, हीरालाल महतो, मोहन महतो, शंकर महतो, प्रमोद सिंह चौधरी, राजेंद्र सिंह चौधरी, बासुदेव महतो, धर्मेंद्र महतो, जगदीश महतो सहित ग्रामीण शामिल थे।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads