राज्य में कोरोना संक्रमण दर में इजाफा, देश में तीसरे से सातवें स्थान पर पहुंचा झारखंड; रांची टॉप पर, 100 सैंपल में 4.50 पॉजिटिव
राज्य में कोरोना संक्रमण दर बढ़ रही है। 13-20 दिसंबर के बीच राज्य में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 1.15 पर पहुंच गया है। इसके साथ ही झारखंड कोरोना संक्रमण रेट में देश में तीसरे स्थान से बढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। इससे पहले 07-13 दिसंबर के बीच राज्य में पॉजिटिविटी रेट मात्र 0.77 दर्ज की गई थी, जो कि बिहार और असम के बाद सबसे कम थी। जेसे में आशंका जताई जा रही है कि बढ़ती ठंड के कारण कोरोना संक्रमण केस में इजाफा हो। अब तक राज्य में 113025 कोरोना मरीज मिले चुके हैं। हालांकि इसमें से 110307 ठीक भी हुई हैं।
चिंता... संक्रमण दर बढ़ रही, फिर भी कम हो रहे टेस्ट
राज्य में एक तरफ संक्रमण दर बढ़ रही है, लेकिन उस अनुपात में जांच नहीं हो रही है। पिछले सप्ताह की तुलना में संक्रमण दर में करीब 0.40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, पर टेस्टिंग की संख्या करीब 30 हजार घट गई है। 7-13 दिसंबर के बीच राज्य में 1.59 लाख टेस्ट किए गए। जिसका संक्रमण दर 0.77 था। लेकिन, 13-20 दिसंबर के बीच टेस्टिंग की संख्या घटकर 1.31 लाख ही रह गई है। जबकि, इस दौरान संक्रमण दर बढ़कर 1.15 प्रतिशत हो गया है।
राजधानी रांची में कोरोना के प्रति लापरवाही लोगों पर पड़ रहा है भारी
कोरोना के मामले में रांची टॉप पर है। यहां संक्रमण दर सर्वाधिक 4.50 है। यानि हर 100 सैंपल में 4.50 पॉजिटिव। इतने मरीजों का मिलना अलार्मिग है। विशेषज्ञों के अनुसार, राजधानी में कोरोना के प्रति लापरवाही भारी पड़ रही है। राज्य में मिलने वाले करीब आधे मरीज सिर्फ रांची से मिल रहे हैं। रांची के बाद धनबाद में सर्वाधिक पॉजिटिव दर 2.54 दर्ज की गई है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें