9 महीने बाद खुले स्कूल व काॅलेज, विद्यार्थियों की उपस्थिति 40% रही, कोरोना जांच कराने के बाद ही मिला प्रवेश
जिले के सरकारी स्कूल व काॅलेजाें में करीब 9 महीने बाद ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हुई। साेमवार काे 10वीं व 12वीं के स्कूल खुल गए। हालांकि पहले दिन उपस्थिति 30 से 40 प्रतिशत के पास ही रही। सभी स्कूल और विद्यार्थियों ने गाइडलाइन का पालन किया। छात्राें के तापमान की जांच की गयी और फिर हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद उन्हें कक्षाओं में प्रवेश कराया गया। एक बेंच पर एक बच्चे को ही बैठाया गया। प्रिंसिपलाें का कहना है कि पहले दिन भले ही छात्राें की उपस्थिति कम थी। लेकिन अब धीरे-धीरे यह संख्या बढ़ेगी।
इन संस्थानाें में आए सबसे अधिक विद्यार्थी
कक्षाएं शुरू हाेने के साथ ही लगभग सभी हाईस्कूल, प्लस टू स्कूलाें के साथ ही काॅलेजाें में छात्राें की उपस्थिति देखने काे मिली। लेकिन पीपुल्स अकादमी न्यू बाराद्वारी, जमशेदपुर बालिका उच्च विद्यालय, टाटा वर्कर्स यूनियन उच्च विद्यालय कदमा, जमशेदपुर उच्च विद्यालय में दसवीं के सबसे अधिक छात्र दिखे।
इसके अलावा जमशेदपुर वीमेंस कालेज और वर्कर्स कालेज में इंटर की कक्षाएं शारीरिक दूरी का पालन करते हुए शुरू हुईं। वीमेंस काॅलेज में प्रिंसिपल डाॅ शुक्ला माेहंती ने क्लास रूप का निरीक्षण का किया।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें