नक्शा विचलन करने पर बिल्डर सहित 34 लोगों को भेजा नाेटिस, जेएनएसी की कार्रवाई, सभी पर दर्ज होगा केस - AKB NEWS

नक्शा विचलन करने पर बिल्डर सहित 34 लोगों को भेजा नाेटिस, जेएनएसी की कार्रवाई, सभी पर दर्ज होगा केस

जेएनएसी ने नक्शा विचलन करने वाले 34 भवन निर्माताओं काे साेमवार काे नाेटिस भेजा। जिसमें बिल्डर समेत 34 लाेग शामिल हैं। जेएनएसी से नक्शा पास कराने के बाद विचलन कर भवन निर्माण कराने वालाें काे अवैध काम बंद कराने काे कहा है। सभी लाेगाें के खिलाफ अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जेएनएसी के एसओ कृष्ण कुमार ने कहा- सभी ने अवैध काम किया है, इसके लिए पहले काम बंद कराया है। कई भवन निर्माताओं काे पहले भी नाेटिस भेजा है।

सभी काे अपना पक्ष रखने का अंतिम माैका दिया है। अब सभी के खिलाफ केस करेंगे। इसके लिए जेएनएसी ने थाना वार दाे कर्मचारियाें काे केस दर्ज करने की जिम्मेदारी दी है, जिसमें कर दाराेगा एमकेएल दास साकची, सीतारामडेरा, भालूबासा, गाेलमुरी आदि क्षेत्राें में विचलन करने वालाें के खिलाफ केस करेंगे। आरके मंडल काे बिष्टुपुर, कदमा व साेनारी थाना क्षेत्र में नक्शा उल्लंघन करने वालाें पर केस करेंगे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads