जांच के बाद एडीएम लाॅ एंड ऑर्डर ने निरसा थानेदार काे दिया निर्देश, बंद पड़े सभी 19 सॉफ्टकोक भट्ठे होंगे चालू
जिला प्रशासन ने निरसा, मुगमा क्षेत्र के बंद पड़े सभी 19 सॉफ्टकोक भट्ठों काे तुरंत प्रभाव से चालू करने का निर्देश दिया है। जांच कमेटी के अध्यक्ष सह एडीएम लाॅ एंड ऑर्डर चंदन कुमार ने निरसा क्षेत्र में बंद पड़े सभी फैक्ट्रियों की जांच के बाद निरसा थाना काे यह निर्देश दिया। पूर्व विधायक अरुप चटर्जी के नेतृत्व में सॉफ्टकोक संचालकाें की लिखित शिकायत के बाद डीसी उमा शंकर सिंह ने एडीएम लाॅ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की थी।
कमेटी के डीएमओ और निरसा सीओ सदस्य हैं। एडीएम की जांच के क्रम में सभी सॉफ्टकोक भट्टा के संचालकाें से फैक्ट्री बंद रखने के कारणों को कलमबद्ध किया गया संचालकाें और मालिकाें का कहना था कि अवैध कोयला खरीदने का आराेप लगाकर स्थानीय थाना फैक्ट्री काे नहीं चालू करने दे रहा है। लाइसेेंस लेकर भी कई महीने से उद्याेग बंद पड़े हैं। सैकड़ाें मजदूर बेराेजगार हाे गए हैं।
एसडीएम ने निरसा थानेदार से लिखित में मांगा जवाब
निरसा थानेदार अवैध काेयला लिए जाने के कारण साॅफ्टकोक भट्ठों काे बंद करने की बात कही है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने को कहा, पर इसी आधार पर भट्ठे बंद करने पर लिखित जवाब मांगा गया।
सॉफ्टकोक संचालकाें ने डीसी से की थी शिकायत
क्षेत्र में संचालित 25 से अधिक कोयला भट्ठा बंद हो जाने के कारण संचालक समेत मजदूर वर्ग को खामियाजा उठाना पड़ा। इसको लेकर संचालकों ने डीसी से मिलकर फरियाद की थी।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें