BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
मानगो निगम की जांच में बिना ट्रेड लाइसेंस की 30 दुकानें, दी चेतावनी
मानगो नगर निगम ने गुरुवार काे एमजीएम काॅलेज राेड से डिमना चाैक तक ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान चलाया। कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने सभी दुकानाें के ट्रेड लाइसेंस की जांच करने का निर्देश दिया है। जांच अभियान में पायल इंटरप्राइजेज, साधना स्वीट्स, मार्बल म्यूजियम समेत 30 दुकानों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं मिला।
मानगाे नगर निगम की टीम ने सभी दुकानदाराें से ट्रेड लाइसेंस का आवेदन निगम कार्यालय में जमा कर शीघ्र बनवाने की अपील की। दाेबारा जांच में पकड़ाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। ईओ दीपक सहाय ने कहा- ट्रेड लाइसेंस बनवाने से दुकानदाराें काे भी लाभ हाेगा।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें