मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय में चयनित राज्य के 199 स्कूलों में 24 पूर्वी सिंहभूम के, पुरस्कार राशि मिली
मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय के लिए चयनित जिले के 24 स्कूलाें काे डीसी कार्यालय में आयाेजित समाराेह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महताे, बहरागाेड़ा के विधायक समीर माेहंती व डीडीसी परमेश्वर भगत माैजूद थे। इस दाैरान सांसद ने कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है कि इस पुरस्कार के लिए चयनित राज्य के 119 विद्यालयाें में से 24 सिर्फ पूर्वी सिंहभूम से हैं।
उन्हाेंने इस दाैरान चयनित विद्यालयाें व काॅलेजाें के प्रतिनिधियाें काे प्रशस्ति पत्र व मोमेंटाे देकर सम्मानित किया। काॅलेजाें में सिर्फ काे-ऑपरेटिव काॅलेज काे पुरस्कार के लिए चुने जाने पर प्रिंसिपल डाॅ. वीके सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम में एई सकिल गनी, एडीपीओ पंकज कुमार, डीपीओ प्रमाेद कुमार, अखिलेश कुमार आदि मौजूद थे। जिला स्तरीय सम्मान समाराेह के साथ ही राज्य स्तर पर भी रांची में समाराेह आयाेजित हुआ।
सीधे खाते में भेजी गई पुरस्कार राशि
मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय याेजना के तहत चयनित सभी स्कूलाें काे एक निश्चित पुरस्कार राशि भी दी गई जाे सीधे इन स्कूल व काॅलेजाें के खाते में गई। इस याेजना के तहत चयनित प्राथमिक विद्यालयाें काे 1 लाख रुपए मध्य विद्यालयाें काे डेढ़ लाख और उससे ऊपर के विद्यालयाें काे दाे लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिली। साथ ही विभिन्न बाेर्ड परीक्षा में टाॅप करने वाले छात्राें काे भी सम्मानित किया गया।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें