BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
32 हजार वाहनों की हुई जांच, एक अपराधी गिरफ्तार
राज्य भर में शनिवार को रात नौ बजे तक बाइक सवार लोगों की जांच की गई। 24 जिले में 32 हजार 79 वाहनों की जांच हुई। इसमें एक अपराधी पकड़ा गया। रांची में 5329 बाइक की जांच हुई, जिसमें सिर्फ 2 की जब्ती हुई। बिना हेलमेट 144 बाइक चालकों से एक लाख 44 हजार का जुर्माना वसूला गया
रांची में बिना मास्क एक भी बाइक चालक नही पकड़ा गया। वहीं राज्य में बिना हेलमेट 682 बाइक चलाने वालों से 3 लाख 45 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। बिना लाइसेंस के 46 बाइक चालकों से 70 हजार का जुर्माना कटा। बिना मास्क के 131 लोगों को पकड़ा गया, जिनसे 64 हजार का जुर्माना लगाया गया।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें