डिमना लेक पिकनिक मनाने गए 40 गिरफ्तार, कैंप जेल में जांच के बाद हुए रिहा, सभी की रिपोर्ट निगेटिव - AKB NEWS

डिमना लेक पिकनिक मनाने गए 40 गिरफ्तार, कैंप जेल में जांच के बाद हुए रिहा, सभी की रिपोर्ट निगेटिव

डिमना लेक पर पिकनिक मनाने गए 40 व्यक्तियों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं करने व मास्क नहीं पहनने के आरोप में हिरासत में लिया। जिन्हें बाद में कोविड की जांच के बाद जमानत पर रिहा किया गया। उनमें एक महिला भी थी। महिला की कोविड टेस्ट डिमना लेक पर ही कराया गया। निगेटिव पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया जबकि 39 लोगों को बस से बिष्टुपुर स्थित एमएनपीएस स्कूल में बनाए गए कैंप जेल में लाया गया, जहां कोविड की जांच की गई। जांच में सभी निगेटिव पाए गए।

सभी के खिलाफ वैश्विक महामारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर निजी मुचलका पर रिहा किया गया है। सिटी एसपी सुभाष जाट व एसडीओ नीतीश कुमार सिंह की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने डिमना लेक पर करीब एक घंटे तक जांच अभियान चलाया। जिले के 10 पिकनिक स्पाट पर दंडाधिकारियों की तैनाती की है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads