BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
डीआईजी ने एंटी क्राइम चेकिंग में दो डीएसपी को सिविल ड्रेस में होने पर फटकारा, मांगा स्पष्टीकरण
मंगलवार की शाम को डीआईजी राजीव रंजन सिंह शहर पहुंचे। उनके निर्देश पर तीन घंटे एंटी क्राइम चेकिंग पूरे शहर में की गई। डीआईजी ने चल रही चेकिंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मानगो चेपापुल से आगे चेकिंग में पटमदा डीएसपी विजय कुमार महतो और सीतारामडेरा क्षेत्र में डीएसपी (मुख्यालय 1) को सिविल ड्रेस में देख भड़क गए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक डीआइजी ने दोनों डीएसपी को बिना वर्दी के चेकिंग में रहने के लिए लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावे डीआइजी ने चल रही एंटी क्राइम चेकिंग में कई खामियां पाई, जिसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। कई जगहों पर चेकिंग के लिए बेरियर नहीं लगाया गया था। जो जरुरी है। डीआइजी ने बताया कि चेकिंग ऐसी होनी चाहिए कि कोई भी अपराधी शहर से भाग नहीं सके।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें