7 जिलों में अभी 3 घंटे कटौती कर रहा डीवीसी, 28 दिसंबर से चार घंटे तक गुल रहेगी बिजली, वित्तमंत्री ने मंगलवार काे अधिकारियाें की बैठक बुलाई थी
बकाए का भुगतान नहीं होने पर दामाेदर वैली काॅर्पोरेशन (डीवीसी) झारखंड के सात जिलाें में साेमवार से तीन घंटे बिजली कटौती कर रहा है। डीवीसी ने अब कहा है कि 28 दिसंबर से 30 फीसदी कटाैती और बढ़ेगी। यानी वह अपने कमांड एरिया के तहत आने वाले गिरिडीह, बाेकाराे, रामगढ़, हजारीबाग, काेडरमा, पूर्वी सिंहभूम और धनबाद में चार-चार घंटे बिजली कटौती करेगा।
उल्लेखनीय है कि झारखंड बिजली वितरण् निगम लिमिटेड से सितंबर 2020 में 150 कराेड़ रुपए के भुगतान का आश्वासन मिलने के बाद डीवीसी ने बिजली कटाैती की अवधि 13 दिसंबर से एक सप्ताह बढ़ा दी थी। निगम की ओर से पूरी राशि जमा नहीं करने पर 21 दिसंबर से तीन घंटे बिजली कटौती शुरू कर दी है।
इधर, रामेश्वर उरांव ने कहा- डीवीसी काे जनवरी से जून तक तीन किस्तों में 700-700 कराेड़ का भुगतान करेगी सरकार
बकाया भुगतान की मांग काे लेकर डीवीसी ने अपने कमांड एरिया के सात जिलाें में बिजली कटाैती शुरू कर दी है। इसी बीच झारखंड के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि डीवीसी 5800 कराेड़ रुपए बकाए का दावा कर रहा है, जाे गलत है। उसका सिर्फ 3500 कराेड़ रुपए बकाया है। सरकार जनवरी, अप्रैल और जून में 700-700 कराेड़ रुपए का भुगतान करेगी। इस मद्दे पर वित्तमंत्री ने मंगलवार काे अधिकारियाें की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ जबरदस्ती और भेदभाव कर रही है। उन्हाेंने कहा कि बकाया ताे हम देंगे ही, लेकिन काेराेना संक्रमण के समय यह भेदभाव ठीक नहीं है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें