9 माह बाद खुली पाठशाला, पहले दिन स्कूलों में 30 से 35 प्रतिशत पहुंचे बच्चे, कोविड-19 के प्रोटोकॉल का होगा पालन - AKB NEWS

9 माह बाद खुली पाठशाला, पहले दिन स्कूलों में 30 से 35 प्रतिशत पहुंचे बच्चे, कोविड-19 के प्रोटोकॉल का होगा पालन

गार्ड ने टेंपरेचर सेंसर से शरीर का तापमान मापा। स्कूल के कर्मी ने हाथों को सैनिटाइज कराया। शिक्षकों ने अभिभावकाें का अनुमति पत्र देखा। 9 माह बाद सोमवार को जब पहली बार स्कूल खुले तो स्कूल के मुख्यगेट से कक्षा तक का नजारा बदला हुआ था। कोरोनाकाल में साेमवार से शहर के तीन निजी सहित सभी सरकारी स्कूल खुले। पहले दिन निजी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति करीब 30 प्रतिशत और सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति करीब 35 प्रतिशत रही।

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में जहां प्री- बाेर्ड परीक्षाएं हुईं, वहीं सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल और धनबाद सिटी स्कूल में प्रैक्टिकल व डाउट्स क्लासेज शुरू हुए। सरकारी स्कूलाें में भी कहीं 10वीं और 12वीं कक्षा के डाउट्स क्लासेज ताे कहीं प्रैक्टिकल क्लासेज शुरू हुए। इस दाैरान प्रवेश से लेकर क्लास करने और फिर वापस लाैटने तक शिक्षकाें और कर्मचारियाें ने स्टूडेंट्स की निगरानी की और खुद भी काेविड-19 के प्राेटाेकाॅल का पालन किया।

1 कक्षा के अंदर सोशल डिस्टेंस

कक्षा के अंदर दूरियां...

हर स्कूल ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा। एक बैंच पर एक ही बच्चे को बैठाया। बच्चों ने भी पढ़ाई के दौरान सोशल डिस्टेंस बनाए रखा।

2 किताबों के साथ सैनिटाइजर भी

विद्यार्थी किताबों के साथ सैनिटाइजर भी लाए

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में 10वीं और 12वीं के 157 विद्यार्थियों ने स्कूल में प्री बोर्ड की परीक्षा दी। विद्यार्थी किताबों के साथ सैनिटाइजर भी लाए थे।

3 गेट पर मापा गया तापमान

छात्र-छात्राओं का तापमान मापा गया

स्कूल के गेट पर पहुंचते ही छात्र-छात्राओं का तापमान मापा गया। एक स्कूल में बच्चे का शरीर का तापमान 99 डिग्री सेल्सियस से ऊपर मिला तो उसे घर लौटा दिया गया।

सरकारी स्कूलों में भी शुरू हुईं कक्षाएं

राज्य सरकार के निर्देश पर सरकारी हाई स्कूल अकार प्लस टू उच्च विद्यालयों में भी सेामवार से कक्षाएं शुरू हुई। इस दैारान बच्चें के डाट्स क्लियर किए गए। डीईआई ने सभी हाई स्कूलों व प्लस टू स्कूलों के प्राचार्यों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने पूरे स्कूल परिसर को सैनेटाइज कराने के निर्देश दिया।

स्मार्ट क्लास के जरिए हुई पढ़ाई

कोविड-19 के संक्रमण काल में सरकारी स्कूलाें में स्मार्ट क्लास शुरू हुआ। काेराेना वायरस काे लेकर मार्च महीने से बंद कई सरकारी स्कूल साेमवार काे स्मार्ट क्लास के साथ खुले। बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय, धनबाद में 10वीं कक्षा की छात्राओं की विधिवत पढ़ाई शुरू हुई। सरकार के दिशा-निर्देशाें काे ध्यान में रखते हुए साेमवार काे मात्र 50 छात्राओं को ही बुलाया गया था, जिसमें 27 छात्राएं अभिभावकों की सहमति पत्र के साथ पहुंची। स्मार्ट क्लास लगने से स्टूडेंट्स खुश दिखें। डिजिटल बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई हुई।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads