एसडीपीओ ने दो और हत्यारों को किया गिरफ्तार
पश्चिमी सिंहभूम जिले के अतिनक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के चर्चित कैरा लागुरी समेत पूरे परिवार के सदस्यों को जमीन हड़पने के लिए खुद की चाची ने अपने 10 सहयोगियों के साथ मिलकर करवा दी हत्या थी। इस मामले में जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव ने दो और हत्यारों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। अब तक इस हत्या काण्ड में 12 लोगाें काे जेल भेजा जा चुका है, जबकि और भी लोगों की तलाश की जा रही है।
ज्ञात हो कि शिकायतकर्ता- नानीक हेस्सा के द्वारा भतीजे-कैरा लागुरी व उसकी पत्नी-टुरी उर्फ मेंजो उर्फ टुपी लागुरी व उसके तीन बच्चे के लापता होने के संबंध में घटना के करीब तीन माह बाद टोंटो थाना में गुमशुदगी होने का लिखित आवेदन दी गई थी। उसी आवेदन के आधार पर टोंटो थाना में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।
उक्त काण्ड दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा व जगन्नाथपुर एसडीपीओ एवं टोंटो थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं बल के साथ घटनास्थल ग्राम बायहातु जाकर उक्त घटना के बारे में उक्त गांव के लोगों से उक्त घटना के बारे में पूछताछ किया गया।
वहीं इस काण्ड में शामिल अन्य लोगों कि गिरफ्तारी को लेकर जगन्नाथपुर एसडीपीओ प्रदीप उरांव का अनुसंधान पेशेवर तरीके से अनुसंधान कर के घटना में संलिप्त पाईकेराय उजिया उम्र करीब 23 वर्ष व जमादार लागुरी उम्र करीब 24 वर्ष को कोमंगलवार बायहातु गाँव से गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ किया गया तो इन दोनों अभियुक्तों ने घटना में संलिप्त होने की बात अपने-अपने बयान में स्वीकार किया है।
जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त अभियुक्तों के अलावे इस काण्ड में संलिप्त अन्य लोगों की काण्ड में संलिप्ता के बारे में छानबीन अब भी की जा रही है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें