चार दिनाें में दूसरी बार पीएलएफआई सुप्रीमाे दिनेश गाेप के दस्ते से जवानों की मुठभेड़, खदेड़ा - AKB NEWS

चार दिनाें में दूसरी बार पीएलएफआई सुप्रीमाे दिनेश गाेप के दस्ते से जवानों की मुठभेड़, खदेड़ा

काफी लंबे समय से प. सिंहभूम जिले के बंदगांव, गुदड़ी और सिमडेगा जिले के सीमा इलाके में पीएलएफआई सुप्रीमाे दिनेश गाेप और जिदन गुड़िया का दस्ता सक्रिय है। चार साल में छह बार मुठभेड़ हाे चुकी है, लेकिन माेस्ट वांटेड 25 लाख का इनामी उग्रवादी लीडर दिनेश गाेप हर बार बच निकल रहा है। इसी सप्ताह 28 नवंबर के बाद अब 1 दिसंबर मंगलवार की शाम के साढ़े छह बजे दूसरी बार इस दस्ते से सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवानाें के साथ भिड़ंत हाे गई।

 इसमें पहाड़ी से जवानाें के उतरते ही दिनेश गाेप और जिदन का दस्ता भाग गया। इस दाैरान एक युवक मसकल सिरूम काे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उस पर आराेप है कि वह पीएलएफआई दस्ते काे खाने पीने का सामग्री देता था, लेवी वसूली करता था और पुलिस पर निगाह रखता था। गिरफ्तार युवक के साथ एक और युवक काे भी पुलिस ने पकड़ा था। उससे पूछताछ कर छाेड़ दिया गया है।

 जिले के एसपी अजय लिंडा, चक्रधरपुर एसडीपीओ नाथू सिंह मीणा, ऑपरेशन का सफलतापूर्वक अंजाम देनेवाले सीआरपीएफ 60 बटालियन के विकास सिंह ने बताया कि जब सीआरपीएफ सिंदूरीबेड़ा पहाड़ी से उतर रही थी तब उग्रवादियों का दस्ता अाग ताप रहा था। इसी बीच उग्रवादियों ने पहले फायरिंग की, उसके बाद जवानाें ने फायरिंग शुरू किया। इसके बाद दस्ता भाग गया। यह जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अजय लिंडा ने दी।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads