दो बाइकों की भिड़ंत, दूसरे वाहन पर रखे सिलेंडर सेे सिर टकराया, कांग्रेस नेता की मौत
जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत पड़ने वाले जैंतगढ़-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग पर पोकाम गांव के तीखे मोड़ पर दो बाइक की सीधी टक्कर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अक्षय प्रधान की मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फरार हो गया। घटना मंगलवार रात 8 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलपोस गांव निवासी अक्षय प्रधान (50) जैंतगढ़ से वापस अपने गांव बेलपोसी आ रहे थे।
तभी घर से मात्र 5 मिनट की दूरी पर पोकाम गांव के एक तीखे मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद अक्षय गिर पड़े व उनकी नाक से खून बहने लगा और वे बेहोश हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत क्योंझर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए कटक रेफर कर दिया। कटक ले जाने के क्रम में ही रास्ते मे दम तोड़ दिए।
हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार हुआ फरार
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे बाइक पर पति-पत्नी सवार थे, उनकी बाइक के पीछे गैस सिलेंडर बंधा हुआ था। मृतक अक्षय का सिर ज़ोर से सिलेंडर से टकरा गया था, इससे उनकी नाक से काफी मात्रा में खून बहने लगा था। छाती में भी गंभीर चोट आई थी। आशंका जताई जा रही है की मृतक अक्षय प्रधान काे ब्रेन हेन्ब्रेज़ हो जाने से उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पा कर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू कार्यकर्ताओं के साथ अक्षय प्रधान के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। फिर उनका अंतिम संस्कार बुधवार को कर दिया गया। मृतक अक्षय प्रधान कांग्रेस पार्टी का वरिष्ट व कर्मठ कार्यकर्ता थे।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें