व्यापारी की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत; हंगामा के बाद तोड़फोड़
गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट काली मंदिर चौक के पास तेज रफ्तार कार (जेएच05सीजे-1818) की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। मृतक गोल्डी रंधावा (20) नामदा बस्ती का रहने वाला था। एमजीएम में डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित करने के बाद इलाज में लापरवाही का आराेप लगा परिजनों ने हंगामा किया। इसके बाद परिजन टीएमएच पहुंचे। वहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। युवक के सिर पर गंभीर चोट आई थी।
उसने हेलमेट नहीं पहनी थी। इधर, घटना के विरोध में परिजन और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। कार में तोड़फोड़ की। नशे में कुछ युवक पुलिस के साथ भी उलझ गए। लोग कार को आग लगाने पर अड़े थे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। हंगामे की सूचना पर एएसपी कुमार गौरव भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने कार को जब्त कर कर लिया है।
कार चालक मौके से भाग निकला। कार किसी विग नामक व्यापारी की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गोल्डी बाइक पर किसी काम से बारीडीह गया था। वापसी के दौरान हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, मृतक के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें