सिमलिया में दो युवक घायल, रातू में कार ने स्कूटी चालक को ठोका
सिमलिया रिंग रोड में बुधवार सुबह नौ बजे के करीब सड़क पार कर रहे बाइक (जेएच 01एएच-2716) पर सवार दो युवक हाइवा (जेएच 01बीटी-4209) की चपेट में आने से घायल हो गए। घायलों में अनिल कुमार और संजय दत्ता शामिल हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। दोनों पिस्कामोड़ अमरूद बागान के रहने वाले हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस गश्त दल ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और हाइवा को जब्त कर थाने ले आई है।
दूसरी घटना बुधवार शाम 5:15 बजे के करीब की है। रातू-ठाकुरगांव सड़क पर उमेश कुटी दुकान के पास एक कार (जेएच10एडब्लु-3351) चालक जय मसीह तिग्गा ने एक स्कूटी चालक को ठोक दिया। इससे स्कूटी चालक राजकुमार फेटा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना में कार ज्यादा क्षतिग्रस्त है। वही घायल राजकुमार अपनी स्कूटी लेकर भाग गया। थोड़ी देर बाद स्कूटी छिपा कर वापस आने के बाद दोनों उलझ पड़े। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना रातू थाना को दी।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें