कोरोना के नए स्ट्रेन से निपटने को टीएमएच तैयार - AKB NEWS

कोरोना के नए स्ट्रेन से निपटने को टीएमएच तैयार

टीएमएच में बुधवार को डाॅक्टर्स ऑनलाइन का अयाेजन हुआ। टीएमएच के जीएम डाॅ. सुधीर राय व अन्य डाॅक्टरों ने कर्मचारियों की समस्याओं और शंंकाओं का समाधान किया। डाॅक्टर्स ऑनलाइन में कोक प्लांट के करमअली खान ने पूछा यूके में कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आ रहा है, ऐसे में टीएमएच इसके लिए कितना तैयार है।

इस पर डाॅ. सुधीर राय ने कहा वैश्विक स्तर पर कोरोना को लेकर नई चीजे सामने आती रहती हैं। इन सभी पर टीएमएच की मेडिकल टीम केंद्र सरकार के निर्देश के तहत अपनी व्यवस्था को तैयारी करती रहती है। कोरोना के इलाज के लिए हर संभव तैयार है। यहां मरीजों को बेहतर इलाज हाेगा। डाॅक्टरों ने बताया- ठंड में सभी को सतर्क रहना चाहिए। टीएमएच के सामने पार्किंग समस्या पर सुरक्षा गार्डों को बेहतर तरीके से काम करने को कहा गया।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads