झरिया विधायक से मिला प्राइवेट स्कूल एसाे. 8वीं बाेर्ड में बच्चाें काे शामिल कराने की मांग, मान्यता के लिए दाेबारा आवेदन करने के आदेश का विराेध - AKB NEWS

झरिया विधायक से मिला प्राइवेट स्कूल एसाे. 8वीं बाेर्ड में बच्चाें काे शामिल कराने की मांग, मान्यता के लिए दाेबारा आवेदन करने के आदेश का विराेध

बिना किसी शर्त के छात्र-छात्राओं काे 8वीं बाेर्ड परीक्षा में शामिल करने की मांग काे लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार काे झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह से उनके सरायढेला स्थित आवास पर मिला। एसाेसिएशन के महासचिव प्रवीण दुबे ने कहा कि 8वीं कक्षा में अध्ययनरत सभी बच्चों की सूची झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची काे भेजने के बावजूद परीक्षा में शामिल कराने काे लेकर स्कूलाें पर शर्तें थाेपी जा रही हैं।

हर जिले से 8वीं कक्षा के सभी बच्चों की सूची 2 माह पूर्व ही ले लिया गया था। बावजूद धनबाद डीईओ एक आदेश जारी कर स्कूलाें पर मान्यता के लिए आवेदन करने की शर्त थाेप रही हैं। डीईओ धनबाद के मनमाने आदेश से जिले के हजाराें बच्चों का भविष्य अंधकार में जाता दिख रहा है।

गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 30 दिसंबर काे धरना देंगे

प्राइवेट स्कूल एसाेसिएशन, झारखंड ने 8वीं बाेर्ड परीक्षा में बच्चाें काे शामिल कराए जाने की मांग का मामला टुंडी विधायक मथुरा महतो और धनबाद विधायक राज सिन्हा के समक्ष भी रखा है। प्रवीण दुबे ने बताया कि मामले में 30 दिसंबर काे डीईओ कार्यालय का घेराव सह धरना-प्रदर्शन हाेगा। इसमें विधायक राज सिन्हा ने भी शामिल हाेने की बात कही है।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads