समाराेह में डीसी ने कहा- इरादा मजबूत है तो सब कुछ संभव है - AKB NEWS

समाराेह में डीसी ने कहा- इरादा मजबूत है तो सब कुछ संभव है

जेबीसी प्लस 2 स्कूल के प्रांगण में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पदाधिकारी कर्मचारी संघ जिला शाखा जामताड़ा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दीनानाथ ने किया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त फैज अहमद मुमताज एवं विशिष्ट अतिथि नमन प्रियेस लकड़ा उप विकास आयुक्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम एवं मंच का संचालन विजय कुमार ने किया। इस दौरान स्वागत गीत डोली कुमारी ,जीतन खातून, सुरभि पात्रा ,अनन्य विश्वास, सुहानी सिंह ,सिमरन बाउरी, सीमांत हेंब्रम, आशा मुर्मू, मानी मोहाली, अनुराधा पासवान, उषा कुमारी ,कोयल कुमारी ने गाकर समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंत्रमुग्ध किया। स्वागत भाषण के बाद स्वागत नृत्य सृष्टि मंडल द्वारा किया गया।

 नृत्य पर उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने बच्ची को धन्यवाद दिया। जामताड़ा जिले के पदाधिकारी मुख्य रूप से अंजना दास भू अर्जन पदाधिकारी ,जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया, जीएन खान प्राचार्य डीएवी स्कूल, राजेश कुमार बीसीयू कुंडहित, सुशील मरांडी जेबीसी प्राचार्य उपस्थित थे। इन सबों की उपस्थिति में राज्य के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन व्रत रख कर उनकी आत्मा को शांति की प्रार्थना किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने अपने अपने संदेश में अभिभावक एवं स्कूली छात्र छात्राओं को संदेश दिया कि आधी रोटी खाएंगे बच्चे को पढ़ाएंगे। उपायुक्त और उप विकास आयुक्त के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। डीसी ने कहा कि इरादा मजबूत है तो सब कुछ संभव है। उप विकास आयुक्त ने संगठन के कर्मचारियों पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों को कर्तव्य के साथ मौलिक अधिकार को भी याद रख कर जीवन को आगे बढ़ाना है।

 अपने दायित्व का इमानदारीपूर्वक निर्वहन करना है और किसी भी परिस्थिति में उप विकास आयुक्त होने के नाते सभी कर्मचारी के समस्याओं का निदान उचित संभव करेंगे।सम्मान समारोह में उपस्थित कर्मचारी एवं पदाधिकारी रेखा कुमारी, अंजना दास, मीना पूजहर, विनीता, सविता कुमारी, सुचिता कुमारी, पूजा, दीनदयाल कुमार, विकास कुमार, अशोक चौधरी, रतन पुरहर, अमरजीत हेंब्रम, संघ के सचिव सुरेश हाजरा, विजय कुमार उपस्थित थे।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads