स्वदेसी वैक्सीन के ट्रायल में शामिल हाेकर झारखंड के दूसरे और तीसरे शख्स बने धनबाद के चतुर्भुज व विवेक - AKB NEWS

स्वदेसी वैक्सीन के ट्रायल में शामिल हाेकर झारखंड के दूसरे और तीसरे शख्स बने धनबाद के चतुर्भुज व विवेक

कतरास के समाजसेवी अंकित राजगढ़िया पटना एम्स में तीसरे और अंतिम चरण के वैक्सीन ट्रायल में शामिल हाेने वाले झारखंड के पहले शख्स थे। उनसे प्रेरित होकर मुराईडीह के विवेक वर्णवाल और केंदुआ के चतुर्भुज कुमार ने भी वैक्सीन ट्रायल में हिस्सा लिया। पटना एम्स में कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए चतुर्भुज व विवेक ने सभी शर्ताें के साथ देशहित में खड़े रहने पर अपनी सहमति जताई थी। पटना एम्स द्वारा दाेनाें युवकाें काे दिए गए फॉर्म में स्पष्ट रूप से बताया गया कि वैक्सीन का नुकसान शरीर पर पड़ सकता है।

एम्स पटना में वैक्सीन का ट्रायल देते विवेक

यह सबकुछ जानते हुए भी दोनों ने सोमवार को अपने शरीर पर वैक्सीन ट्रायल की अनुमति दी। दोनों ने बताया कि देशहित में स्वदेशी वैक्सीन के ट्रायल में योगदान देकर वे खुद काे सौभाग्यशाली समझ रहे हैं। कोरोना से समाज लड़ सके, इसके लिए वैक्सीन का ट्रायल जरूरी है। अंकित, विवेक और चतुर्भुज की इस सार्थक पहल की सराहना हो रही है। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads