एनएच पर ट्रेलर लूट का प्रयास, चालक काे पिस्तौल की बट से मारकर किया घायल - AKB NEWS

एनएच पर ट्रेलर लूट का प्रयास, चालक काे पिस्तौल की बट से मारकर किया घायल

एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाईपहाड़ी के पास एनएच पर बुधवार की रात हथियारबंद युवकों ने ट्रेलर लूट ली। चालक पर पिस्तौल की बट से हमला कर ट्रेलर लेकर युवक भाग निकले। हालांकि, बदमाश बालीगुमा स्थित सत्यम कांटा के पास ट्रेलर छोड़कर फरार हो गए। बदमाश कार पर सवार होकर ट्रेलर लूटने पहुंचे थे।

ट्रेलर चालक गोपाल केबिन में बैठा था। बदमाश अचानक केबिन में घुसे और पिस्तौल की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया और ट्रेलर लेकर भाग निकले। चालक के सिर पर गंभीर चोट आई है। चालक गोपाल ने बताया- ट्रेलर पर वह माल लेकर गुजरात से शहर आया था। गोदाम में माल खाली कर एनएच किनारे गाड़ी खड़ी की थी।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads