BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
निविदा समिति की बैठक में सिंगल टेंडर को रद्द करने की अनुशंसा की गई
समाहरणालय में बुधवार को जिला आपूर्ति विभाग की निविदा समिति की बैठक हुई। जिस प्रखंड में सिंगल टेंडर पत्र भरा गया है, वहां के टेंडर को रद्द करने की अनुशंसा की गई।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर का कहना है कि धनबाद एफसीआई गोदाम से जनवितरण प्रणाली की दुकानों तक अनाज पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रखड़ों के लिए अलग-अलग टेंडर हुआ था, जिसमें धनबाद ब्लॉक में कुल 3 लोगों ने टेंडर किया था, बाकी अन्य प्रखंडों में एक-एक व्यक्ति ने टेंडर पत्र भरा था। नियमावली के तहत कम से कम तीन व्यक्ति का टेंडर पत्र भरा जाना आवश्यक है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें