हीरापुर में दुकानों पर छापा, एक बोरा पॉलीथिन जब्त चार हजार जुर्माना वसूला
पॉलीथिन के इस्तेमाल पर राेक लगाने के लिए शनिवार काे निगम की टीम ने हीरापुर क्षेत्र में अभियान चलाया। एक दर्जन से अधिक दुकानाें में छापेमारी की। इस दाैरान एक मुर्गा दुकान से एक बाेर पॉलीथिन जब्त किया गया। मुर्गा दुकान संचालक से दाे हजार रुपया जुर्माना वसूला गया।
निगम के फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि हीरापुर के काैशल मीट दुकान, चुन्नु मीट दुकान, उत्तम साव और संताेष कुमार गुप्ता के दुकान के अलावे अन्य चार-पांच दुकानाें में छापेमारी की गई।
सभी दुकानाें में प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल किया जा रहा था। सभी पर जुर्माना लगाया गया है। कुल 4 हजार रुपया दुकानाें से जुर्माना वसूला गया। उन्हें पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी गई। अगली बार पकड़े जाने पर दुकानदाराें से जुर्माना वसूली के साथ पॉलीथिन एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।
उन्हाेंने बताया कि बहुत जल्द यह अभियान पूरे नगर निगम क्षेत्र में चलाया जाएगा।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें