चेशायर होम में मना पवित्र परिवार का पर्व, आर्चबिशप ने कराया मिस्सा अनुष्ठान - AKB NEWS

चेशायर होम में मना पवित्र परिवार का पर्व, आर्चबिशप ने कराया मिस्सा अनुष्ठान

चेशायर होम में रविवार को पवित्र परिवार का पर्व मनाया गया। इस दौरान मिस्सा अनुष्ठान आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने कराया। उन्होंने कहा कि आज हमारा कलीसिया पवित्र परिवार का त्योहार मना रहा है।

उन्होंने ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि योसेफ, मरियम और येसु का यह परिवार सभी दृष्टिकोण से सर्वगुण संपन्न आदर्श पवित्र परिवार था। यह विश्व के सभी परिवारों के लिए एक आदर्श था। आर्चबिशप ने कहा कि पवित्र परिवार का अनुकरण करते हुए हमें चाहिए कि हम ईश्वर को अपने परिवार का सदस्य बनाएं।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads