दो-दो बार काउंसिलिंग के बावजूद खाली रह गईं आईटीआई की सीटें, धनबाद में 310 सीटों पर नहीं हो सका नामांकन
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियाेगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) की ओर दाे ऑनलाइन काउंसेलिंग हाेने के बावजूद जिले के आईटीआई में सीटें खाली रह गईं हैं। धनबाद आईटीआई में शैक्षणिक सत्र 2020-22 में दाेनाें काउंसेलिंग के बाद कुल 310 सीटें खाली रह गईं हैं। इनमें सामान्य काेटि की 64, ईडब्ल्यूसी की 51, एसटी की 27, एससी की 53, ओबीसी 1 की 39, ओबीसी 2 की 45, भूतपूर्व सैनिक काेटा की 17 और दिव्यांग काेटे की 14 सीटें हैं। इसकाे देखते हुए जिला स्तर पर गठित कमेटी ने इच्छुक अभ्यर्थियाें से आवेदन मांगा है।
महिला व पुरुष अभयर्थी 8 जनवरी शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। रिक्त सीटें दाे वर्षीय इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, ग्राइंडर, वायरमैन, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, आईटी, सर्वेयर, इलेक्ट्राॅनिक्स मेकेनिक, माेल्डर, वेल्डर आदि ट्रेड की हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियाें की उम्र 1 जुलाई 2020 काे न्यूनतम 14 और अधिकतम 40 वर्ष के बीच हाेनी चाहिए। आवेदन के लिए फाॅर्म www.prdjharkhand.in पर उपलब्ध है।
बाघमारा आईटीआई में 80 सीटें हैं खाली
बाघमारा आईटीआई में 80 सीटें खाली रह गईं हैं। इनमें दाे वर्षीय इलेक्ट्रिशियन और फिटर की 7-7 सीटे हैं। वहीं एक वर्षीय वेल्डर की 37 और एक वर्षीय मेकेनिक डीजल की 29 सीटें हैं। 8वीं कक्षा के आधार पर दाखिले के लिए 8वीं कक्षा की परीक्षा का अंकपत्र व संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा निर्गत प्रमाणपत्र देना हाेगा, जिसमें जन्मतिथि अंकित हाे।
वहीं 10वीं कक्षा के आधार पर नामांकन के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र, अंकपत्र, उत्तीर्णता प्रमाणपत्र देने हाेंगे। अभ्यर्थियाें काे जरूरी दस्तावेजाें के साथ लिखित देना हाेगा कि वे प्रशिक्षण अवधि में अनुशासन का पालन करेंगे। प्रवेश के समय प्रशिक्षुओं काे 50 रुपए की काैशन मनी देनी हाेगी।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें