झरिया में जारी जल संकट को लेकर सांसद ने लिखा झमाडा एमडी को पत्र, जलापूर्ति व्यवस्था जल्द दुुरुस्त करने की अपील - AKB NEWS

झरिया में जारी जल संकट को लेकर सांसद ने लिखा झमाडा एमडी को पत्र, जलापूर्ति व्यवस्था जल्द दुुरुस्त करने की अपील

झरिया क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर सांसद पीएन सिंह ने झमाडा एमडी को पत्र लिखकर क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने की अपील की है। उन्हाेंने कहा कि झरिया के फतेहपुर लेन, हनुमान गढ़ी, नीचे राजवाड़ी, हेटलीबांध, डुमरियाटांड़ बस्ती समेत आसपास के क्षेत्रों में डेढ़ वर्ष से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रहीं है। लोगों को एक टाइम भी पानी नहीं मिल रहा है। जिस कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

जल संकट को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पहले झरिया शहर में पानी की आपूर्ति दो टाइम होती थी, लेकिन अभी तीन से चार दिन में एक बार हो रही है। वह भी आंशिक रूप से। पूरे झरिया क्षेत्र में पानी की सप्लाई का एक मात्र साधन झमाडा ही है।

 पेयजल की और कोई विकल्प नहीं होने के कारण इस क्षेत्र के लोग पूरी तरह झमाडा के पानी पर ही निर्भर हैं। उन्होंने एमडी से झरिया विधानसभा क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था में जल्द सुधार करने की अपील की है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads