17 जनवरी को गाेल्फ ग्राउंड में सामूहिक विवाह का हाेगा आयाेजन, सरकार की गाइडलाइन का कराया जाएगा पालन
सर्व धर्म सामूहिक विवाह समिति 17 जनवरी 2021 को 11 जोड़ों का विवाह कराएगा। काेराेना काे देखते हुए इस साल सिर्फ उन्ही जाेड़ाें का विवाह कराया जाएगा, जिन्हें सही मायनाें में इसकी जरूरत है। कुछ गरीब परिवारवालाें के आग्रह पर सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति ने सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सादगी के साथ 11 जाेड़े का विवाह कराने का निर्णय लिया है। यह बातें समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने रविवार काे हीरापुर, मास्टर पाड़ा स्थित एक हाेटल में मीडिया से बात करते हुए कहीं। उन्हाेंने कहा कि साल 2015 में 41 जोड़ों के विवाह के साथ यह सिलसिला शुरू हुआ था।
2016-17 में 51, 2018 में 61, 2019 में 101 व साल 2020 में 111 जोड़ों का गठबंधन कराया गया। कहा कि सामूहिक विवाह कराने का मुख्य उद्देश्य दहेज से मुक्ति व फिजूल के खर्चों से बचना है। विवाह समाराेह गाेल्फ ग्राउंड में संपन्न हाेगा। माैके पर समिति के चयरमैन मंजीत सिंह, आईडी पांडेय, विक्रम सिंह, सुशांत सिंह, डब्बू झा, रमा सिन्हा, भरत जी भगत, अशाेक पंडित, मिथिलेश कुमार चंद्रवंशी, संजय तिवारी, सुशील कुमार श्रीवास्तव, जाहिद हुसैन, साेना सान्याल, दिलीप विग, तारकनाथ दास आदि माैजूद थे।
टोटो पर निकलेगी बारात
समिति के महासचिव द्वारिका प्रसाद तिवारी ने कहा कि सामूहिक विवाह के दौरान ग्लोबल वाॅर्मिंग को ध्यान में रखते हुए टोटो ई-रिक्शा पर बारात निकाली जाएगी। 11 टोटाे ई-रिक्शा से जोड़े आयोजन स्थल पहुंचेंगे। काेविड काे लेकर जारी दिशा-निर्देश काे ध्यान में रखते हुए बारात निकलेगी। पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे। आयोजन स्थल व प्रमुख चौक-चौराहों को सजाया जाएगा।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें