पूजा करने जा रहे युवक काे सूमाे ने मारी टक्कर, जख्मी - AKB NEWS

पूजा करने जा रहे युवक काे सूमाे ने मारी टक्कर, जख्मी

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के तिलाइटांड़ गांव के समीप मंगलवार देर शाम टाटा सूमो व बाइक के बीच टक्कर हाेने से बाइक सवार युवक (25) वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हाे गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लाेगाें ने एंबुलेंस बुलाकर जख्मी काे यूसील अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति काे देखते हुए टीएमएच रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान यूसील काॅलाेनी निवासी कुंवर मुर्मू के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि दुर्घटना के वक्त वह अपनी अपाची बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 05सीयू/5252 से रंकिणी मंदिर पूजा करने जा रहा था। वहीं विपरित दिशा से आ रही टाटा सूमाे जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 05 एजे/8815 से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गई। कुंवर मुर्मू के चेहरे पर कई स्थान पर चोट लगी है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads