टाटा से राउरकेला के बीच चलेगी एक जोड़ी ईएमयू, ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के साथ दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने की बैठक, मिला आश्वासन - AKB NEWS

टाटा से राउरकेला के बीच चलेगी एक जोड़ी ईएमयू, ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के साथ दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने की बैठक, मिला आश्वासन

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार मोहंती की अध्यक्षता में मंगलवार को ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें जीएम ने टाटानगर से राउरकेला के बीच एक जोड़ी ईएमयू चलाने की मांग पर सहमति जताई।

ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का नेतृत्व कृष्ण मोहन ने किया। बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे प्रशासन की ओर से प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता, प्रधान मुख्य अभियंता, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक, मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर) उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) ने भाग लिया।

महाप्रबंधक संजय कुमार मोहंती ने ये बातें भी कहीं

  • टाटानगर आरआरआई केबिन के समीप स्थित समपार फाटक पर रोड अंडर ब्रिज निर्माण की मांग को रेलवे बोर्ड ने 4 नवंबर 2020 को मंजूरी दी। बहुत जल्द इसका कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
  • टाटानगर रेलवे स्टेशन के सेकेंड इंट्री गेट को फुटओवर ब्रिज के माध्यम से अविलंब प्रारंभ करने की दिशा में कार्य करने का आश्वासन प्राप्त हुआ।
  • सीकेपी-गोमो पैसेंजर में शौचालय युक्त रैक उपलब्ध कराई जाएगी।
  • बीएड कोर्स करने वाले रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए एसबीएफ फंड से सहायता राशि प्रदान करने की मांग पर भी विचार होगा।
  • रेलवे अर्बन बैंक के प्रशासनिक देखभाल हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से प्रशासनिक अधिकारी की अविलंब नियुक्ति होगी।
  • रेलवे आवासों पर ओवरहेड वाटर टैंक लगाने की रफ्तार बढ़ाई जाएगी।
  • रेलवे कॉलोनी में बिजली के अंडरग्राउंड केबल बिछाए जाएंगे।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads