मुख्य सचिव का आदेश- बैन पान मसाला व तंबाकू बिक्री के विरुद्ध करें सघन छापामारी
मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने शुक्रवार को राज्य के सभी जिला उपायुक्तों, वरीय पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों को राज्य में बिक रहे गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए सघन छापामारी अभियान चलाने का आदेश दिया है।
जिलों के डीसी-एसपी को लिखे पत्र में मुख्य सचिव ने कहा है कि तंबाकू एवं निकोटिन के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए राज्य में तंबाकू उत्पादों एवं पान मसाला ब्रांड पर लगे प्रतिबंध के प्रभावी अनुपालन हेतु चेकपोस्ट की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश पहले दिया गया था।
एक बार फिर से डीसी- एसपी को निर्देश दिया जा रहा है कि राज्य में सभी इंट्री प्वाइंट पर प्रतिबंधित पान मसाला के खिलाफ व्यापक छापामारी अभियान चलाया जाए। साथ ही की गई कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराएं, ताकि हाईकोर्ट में दायर फरियाद फाउंडेशन बनाम राज्य सरकार के मामले में शपथ पत्र के माध्यम से सूचना दी जा सके।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें