कोरोना काल:आठ महीने बाद जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 100 से कम, 22 जून 2020 तक 104 संक्रमित थे; अब 96 हैं: जमशेदपुर
- जिले में अब तक कुल 17972 लोग संक्रमित हो चुके
- विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत 16 मरीज ठीक होकर घर लाैटे
पूर्वी सिंहभूम में कोरोना महामारी में करीब आठ महीने बाद एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 100 से कम हुई है। जिले में 12 मई 2020 को काेराेना के पहले दाे मरीज मिले थे। दाेनाें चाकुलिया के थे। इसके 40 दिन बाद 22 जून को यह संख्या 100 हाे गई। इसके बाद मरीज तेजी से बढ़ते गए।
जिले में अब तक कुल 17972 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 17501 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 375 की मौत हुई है। इस तरह एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 96 रह गई है। रविवार को 1452 लाेगाें के सैंपल की जांच में 6 नए मरीज मिले। विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत 16 मरीज ठीक होकर घर लाैटे।
सदर व टाटा मोटर्स अस्पताल में आज से मिलेगी वैक्सीन
एमजीएम मेडिकल कॉलेज व टीएमएच के बाद सोमवार से सदर अस्पताल और टाटा मोटर्स अस्पताल में भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा। दोनों अस्पतालाें में 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। टाटा मोटर्स अस्पताल में करीब 900 स्वास्थ्य कर्मी हैं। इन सभी को टीका लगेगा।
वहीं, सदर अस्पताल में जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। एमजीएम अस्पताल में भी जल्द ही टीकाकरण शुरू हाेने की उम्मीद है।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें