कोरोना संक्रमण:झारखंड में संक्रांति पर कोरोना का प्रभाव हुआ कम; 152 मिले नए मरीज, इतने ही ठीक हुए
वहीं, पहले के मुताबिक संक्रमित मरीजों की मौत में भी कमी आई। पिछले 24 घंटे में किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई। जबकि रक्षा बंधन में 6, जन्माष्टमी में 10, विजयादशमी में 2, करवा चौथ में 3, दीपावली में 1 मरीज की मौत हुई थी। अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,17,088 हो गई है। जबकि कोरोना से ठीक होने वालों की तादाद 1,14,684 है। खास बात तो यह है कि झारखंड में फिलहाल 1,356 मरीज ही एक्टिव है। बताते चलें कि झारखंड में कोराेना का पहला मामला रांची में 31 मार्च को मिला था।
16 को होगा वैक्सीनेशन
इधर, कोरोना काल में दूसरी अच्छी खबर यह रही कि झारखंड में कोरोना वैक्सीन (कोवीशिल्ड) की पहली खेप बुधवार को रांची पहुंच गई। यहां से राज्य के सभी जिलों में इसे भेज दिया गया। शुरुआती दौर में राज्य के 1.31 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा। इसके अलावा बाकी बचे 35 हजार डोजेज आर्मी के जवानों को दिए जाएंगे। ये रामगढ़ और रांची के नामकुम स्थित सेना के कैंपों में उनकी जरूरत के हिसाब से भेजा जाएगा। टीकाकरण के लिए राज्य में 129 केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण को निर्बाध गति से चलाने के लिए 275 कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए गए हैं। पलामू, देवघर और जमशेदपुर में रीजनल वैक्सीन स्टोर बनाया गया है। 16 जनवरी से वैक्सीनेशन का काम शुरू हो जाएगा। वैक्सीनेशन सेंटर पर सौ-सौ फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर और डॉक्टरों को वैक्सीन दी जाएगी।
बुधवार को कहां मिले कितने मरीज
बोकारो से 7, चतरा से 1, देवघर से 3, धनबाद से 9, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 15, गुमला से 3, हजारीबाग से 12, जामताड़ा से 2, खूंटी से 2, कोडरमा से 1, लातेहार से 6, पलामू से 7, रामगढ़ से 1, रांची से 77, सरायकेला से 2, पश्चिमी सिंहभूम से 3
कब मिले कितने मरीज
रक्षा बंधन-789 मरीज मिले, 6 मरीज की मौत
जन्माष्टमी-743 मरीज मिले थे, 10 मरीज की मौत
विजयादशमी-258 मरीज मिले थे, 2 मरीज की मौत
करवा चौथ-301 मरीज मिले थे, 3 मरीज की मौत
दीपावली-154 मरीज मिले थे, 1 मरीज की मौत
छठ पूजा-185 मरीज मिले थे, 2 मरीज की मौत
गुरु पूर्णिमा-167 मरीज मिले थे, 1 मरीज की मौत
क्रिसमम-168 मरीज मिले थे, किसी मरीज की मौत नहीं


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें