परीक्षा:आरआरबी की एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुटेड परीक्षा 16 जनवरी से होगी, इस पर परीक्षा का शहर व तिथि अंकित रहेगी - AKB NEWS

परीक्षा:आरआरबी की एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुटेड परीक्षा 16 जनवरी से होगी, इस पर परीक्षा का शहर व तिथि अंकित रहेगी


             परीक्षा संचालन के लिए राज्य पुलिस और रेल सुरक्षा बल को तैनात किया गया

 रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा का फेज दो 16 से 30 जनवरी तक आयोजित होगा। रांची में इसके लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 84339 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा संचालन के लिए राज्य पुलिस और रेल सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। परीक्षा के द्वितीय फेज के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा संबंधित जानकारियां आरआरबी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं।

अभ्यर्थी एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं। इस पर परीक्षा का शहर व तिथि अंकित रहेगी। आरआरबी चेयरमैन एके हेंब्रम ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय पर रिपोर्ट करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की जा सके। शेष उम्मीदवारों के लिए परीक्षाएं अगले फेज में आयोजित की जाएंगी। कहा गया है कि अभ्यर्थी आरआरबी की साइट देखते रहें, जिससे उन्हें अपडेट मिलता रहेगा।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads