दुग्गल बोले- देह व्यापार का आरोप फिल्मी कहानी; 53, साल से कोई दाग नहीं, बेदाग होकर ही पद संभालेंगे - AKB NEWS

दुग्गल बोले- देह व्यापार का आरोप फिल्मी कहानी; 53, साल से कोई दाग नहीं, बेदाग होकर ही पद संभालेंगे

71 दिन बाद जेल से छूटे होटल अलकाेर के मालिक राजीव दुग्गल ने कहा कि होटल में देह व्यापार की कहानी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह तैयार की गई और मुझे जेल भेजा गया। कौन मेरे पीछे पड़ा था इसकी जानकारी मुझे नहीं है। लेकिन, मेरे ऊपर लगाया गया देह व्यापार का आरोप शत-प्रतिशत गलत और मनगढ़ंत है।इस कहानी ने मुझे गहरा झटका दिया है।

 53 साल से जमशेदपुर में हैं। 40 वर्ष से साफ सुथरा कारोबार कर रहे हैं। सरकार को 33 करोड़ का आयकर और जीएसटी जमा करते हैं। आज मुझे ही साबित करना पड़ रहा है कि मैं गलत नहीं हूं।

राजीव दुग्गल शनिवार को अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन में अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 71 दिन बिना कारण जेल में रहना पड़ा। इस घटना से काफी डर गया हूं। होटल अमें देह व्यापार नहीं होता है, न ही कोई गलत काम करने की इजाजत दी जाती है। लॉकडाउन के दौरान जारी गाइड लाइन के मुताबिक ही होटल में ठहरे हुए गेस्ट की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। इस दौरान 11 गेस्ट होटल में थे। इसमें से सात जापानी और एक अमेरिकी नागरिक भी थे। वह युवती भी थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह अपने कमरे में रहती थी। उससे किसी को मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही थी।

शरद पोद्दार या अन्य से नहीं है किसी तरह की पहचान

राजीव दुग्गल ने कहा कि होटल में पकड़े गए अन्य आरोपी शरद पोद्दार, लड्डू मंगोतिया या अन्य लोगों से उनकी कोई पहचान नहीं थी। शरद पोद्दार रामगढ़ में फैक्ट्री लगाने की तैयारी में था। उसको लेकर वे लाेग होटल में बैठक कर रहे थे। यह लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन था। इसके लिए वे माफी मांगते हैं, लेकिन होटल में स्पा चलने या गलत काम करने का आरोप गलत है। राजीव दुग्गल ने जमशेदपुर होटेलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि उनपर दाग लग गया है। इस दाग काे धोने में समय लगेगा। बेदाग होकर ही कोई पद संभालेंगे।

अलकोर मामले में पुलिस को फाॅरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

बिष्टुपुर अलकोर होटल में देह व्यापार के मामले में पुलिस फाॅरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। होटल से जब्त सीसीटीवी फुटेज और आरोपी होटल मालिक राजीव दुग्गल समेत नौ लोगों के मोबाइल का डिटेल की फोरेंसिक जांच कराने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी। एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने मामले की सच्चाई जानने के लिए बिष्टुपुर पुलिस को फॉरेंसिक जांच कराने का निर्देश दिया था। वहीं दूसरी तरफ जेल मेंबंद आरोपी रजत जग्गी संभवत: सोमवार को जेल से बाहर निकलेगा। शनिवार को कोर्ट बंद होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
होटल मालिक राजीव दुग्गल


from Dainik Bhaskar 
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads