खुशखबरी:राजधानी को मिली 1897 वैक्सीन, संख्या कम होने से सिर्फ सदर अस्पताल व नामकुम स्वास्थ्य केंद्र में होगी वैक्सीनेशन की शुरुआत
- *एक वॉयल में पड़ेंगे 10 टीके, खुलने के चार घंटे के अंदर सभी डोज का करना होगा इस्तेमाल
- *वैक्सीन को -2 डिग्री से -8 डिग्री के बीच रखना होगा, एक ही कंपनी के पड़ेंगे दोनों डोज
रांची जिले में काेराेना वैक्सीनेशन के पहले फेज के लिए करीब 2500 स्वास्थ्य कर्मियाें का डाटा तैयार किया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य अधिकारियाें ने पहले फेज के लिए लाभुकाें की संख्या से दुगना डाेज मिलने का अनुमान जताया था, पर बुधवार को पूरे राज्य के लिए सिर्फ 16200 ही वैक्सीन आई। रांची जिले काे 1897 वैक्सीन मिले। इससे रांची जिले में 18970 लाभुकों काे ही वैक्सीन लगाई जा सकती है।
सर्जन डाॅ वीबी प्रसाद ने कहा कि पहले खेप में वैक्सीन कम आने के कारण 16 जनवरी के कार्यक्रम में बदलाव किया गया। 5 जगहाें के बदले अब सदर हाॅस्पिटल और नामकुम स्वास्थ्य केंद्र में ही वैक्सीनेशन का उद्घाटन किया जाएदा। पहले 16 जनवरी काे सदर हाॅस्पिटल, रिम्स, नामकुम, रातू और मेडिका में शुरू करने का निर्णय लिया गया था।
सदर अस्पताल में पहुंची 1897 वैक्सीन
नामकुम एनएचएम से दाेपहर 12.15 बजे सदर अस्पताल में 1897 वैक्सीन की वाइलें भेजी गईं। इन वाइलाें काे -2 से -8 डिग्री सेल्सियस के बीच एक समान रखा गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि उद्घाटन के बाद सभी प्रखंडाें पर बने वैक्सीनेशन केंद्र पर लाभुकाें की संख्या के अनुसार पहुंचाई जाएगी।
152 पॉजिटिव मरीज मिले
राज्य में बुधवार को 152 कोरोना पॉजिटिव मरीजों मिले। इनमें रांची से 77, बोकारो से 7, चतरा से 1, देवघर से 3, धनबाद से 9, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 15, गुमला से 3, हजारीबाग से 12, जामताड़ा से 2, खूंटी से 2, कोडरमा से 1, लातेहार से 6, पलामू से 7, रामगढ़ से 1, सरायकेला से 2, पश्चिमी सिंहभूम से 3 मरीज शामिल हैं। राज्य में 152 मरीज़ ठीक भी हुए। इसमें 82 रांची के हैं।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें